मुंगेली न्यूज़ - अर्जुन के पौधों से रेशम कीट पालन कर आत्मनिर्भर बन रही : अर्जुन के पौधों से रेशम कीट पालन कर आत्मनिर्भर बन रही समूह की महिलाएँ
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Mar 23, 2025 / Post views : 546
जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली (छ.ग.)
सफलता की कहानी
अर्जुन के पौधों से रेशम कीट पालन कर आत्मनिर्भर बन रही समूह की महिलाएँ
मुंगेली, 22 मार्च 2025// विकासखण्ड पथरिया के ग्राम किरना की स्व सहायता समूह की महिलाएँ रेशम कीट पालन से आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्राम किरना में 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थित अर्जुन पौधरोपण प्रक्षेत्र में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूह ने वर्ष 2024-25 में 2500 स्वस्थ डिम्ब समूह (कोसा बीज) से कोसा कृमिपालन कर 60,000 नग उच्च गुणवत्ता के कोसा फल का उत्पादन किया। इससे समूह की 14 महिला हितग्राहियों ने लगभग 2.50 लाख रुपये की आय अर्जित की है।
रेशम विभाग के सहायक संचालक श्री घनश्याम ध्रुर्वे ने बताया कि समूह का गठन वर्ष 2004-05 में रेशम परियोजना के अंतर्गत किया गया था। प्रारंभ में महिलाओं ने कोसा पालन और उद्यान संधारण का कार्य छोटे स्तर पर किया, लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे बड़े पैमाने पर अपनाया और निरंतर मेहनत से आर्थिक रूप से सशक्त होती गईं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमबाई एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नीराबाई ने बताया कि इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन मिला, जिसके पश्चात वे आधुनिक तरीकों से कोसा पालन और उत्पादन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कोसा पालन से होने वाली आमदनी से उन्होंने कच्चे मकान से पक्के मकान बनाए और अपने जीवन स्तर को बेहतर किया। इस सफलता ने न केवल हमें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।

क्रमांक//03-64// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर// फोटो
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन