दुल्लापुर बाज़ार - नवधा मंच के लिए शेड निर्माण की घोषणा की। उनकी इस घोष : मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए नवधा मंच के लिए शेड निर्माण की घो
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Thu, Mar 26, 2026 / Post views : 129
अखंड नवधा रामायण का अष्टम दिवस सम्पन्न, अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत
मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए
नवधा मंच के लिए शेड निर्माण की घोषणा की
दुल्लापुर बाजार 26/ 03/2026// ग्राम दुल्लापुर बाजार में आयोजित अखंड नवधा रामायण पाठ के अष्टम दिवस पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी उपस्थित रहे। उनके साथ श्री रमेश साहू (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), थानुराम (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि), श्री गोविन्द यादव, श्री छोटेलाल, राजेश साहू एवं पप्पू साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मानस समिति द्वारा सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण में रामायण पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
मुख्य अतिथि श्री कैलाश चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए नवधा मंच के लिए शेड निर्माण की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से उपस्थित श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन