Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ - किसानों द्वारा अब तक 07 हजार 844 मीट्रिक टन उर्वरक एवं : जिले के 66 समितियों में 14 हजार 882 मीट्रिक टन उर्वरक एवं 11 हजार 32 क्विंटल बीज का हुआ भंडारण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 189

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

जिले के 66 समितियों में 14 हजार 882 मीट्रिक टन उर्वरक एवं 11 हजार 32 क्विंटल बीज का हुआ भंडारण

किसानों द्वारा अब तक 07 हजार 844 मीट्रिक टन उर्वरक एवं 07 हजार 535 क्विंटल बीज का किया जा चुका उठाव

कलेक्टर ने सभी समितियों में लक्ष्य के अनुरूप खाद और बीज भंडारण के दिए निर्देश, कहा किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानी

समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 9406275535 जारी

मुंगेली, 03 जून 2025// जिले की 66 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में अब तक लक्ष्य के विरूद्ध 14 हजार 882 मीट्रिक टन खाद और 11 हजार 32 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है। वहीं समितियों से किसानों द्वारा अब तक 07 हजार 844 मीट्रिक टन उर्वरक और 07 हजार 535 क्विंटल धान बीज का उठाव किया जा चुका है। किसान खाद बीज से संबंधित समस्या के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 9406275535 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक सक्रिय रहेगी।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी सहकारी समितियों को लक्ष्य के अनुरूप खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी समिति में खाद और बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बरतने और किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराने के संबंध में सभी एसडीएम को समिति प्रबंधकों की बैठक लेने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि खाद और बीज की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी समिति में अनियमितता या कालाबाज़ारी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समितियों में यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित अन्य आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। समितियों से उठाव की प्रक्रिया सुगम होने से किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है, ताकि वितरण में पारदर्शिता बनी रहे। किसानों ने खाद वितरण की इस सुगम व्यवस्था पर संतोष जताया है। जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी सहकारी समितियों में लक्ष्य के विरूद्ध 05 हजार 306 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण और 03 हजार 527 मीट्रिक टन का वितरण, 05 हजार 378 मीट्रिक टन सुपर फास्फेट का भंडारण एवं 02 हजार 232 मीट्रिक टन का वितरण, डीएपी लक्ष्य के विरूद्ध 01 हजार 323 मीट्रिक टन का भंडारण और 866 मीट्रिक टन का वितरण, इफको एनपीके 01 हजार 826 मीट्रिक टन का भंडारण और 01 हजार 04 मीट्रिक टन का वितरण, पोटाश 01 हजार 47 मीट्रिक टन का भंडारण व 653 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह सभी समितियों में लक्ष्य के अनुरूप 11 हजार 32 क्विंटल धान बीज का भंडारण किया जा चुका है। 07 हजार 535 धान बीज का वितरण किया जा चुका है। अरहर का 06.40 क्विंटल भंडारण किया जा चुका है। जिला वितरण अधिकारी ने बताया कि मार्कफेड द्वारा लक्ष्य के विरूद्ध 16 हजार 379 मीट्रिक खाद का डबल लॉकर भंडारण किया गया है तथा 14 हजार 745 मीट्रिक टन का समितियों द्वारा उठाव किया जा चुका है। मार्कफेड द्वारा भंडारण की प्रक्रिया जारी है।

क्रमांक//06-07// सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement