Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: विष्णुदेव साय के सुशासन में आघनिया बाई को मिला सहारा महतारी वंदन योजना ने बदल दी जिंदगी

Admin / Sat, Dec 7, 2024 / Post views : 254

विष्णुदेव साय के सुशासन में आघनिया बाई को मिला सहारा

महतारी वंदन योजना ने बदल दी जिंदगी

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा 7 दिसंबर 2024। कवर्धा विकासखंड के छोटे से गांव लिमो में रहने वाली 60 वर्षीय आघनिया बाई का जीवन कठिनाइयों और संघर्षों की मिसाल है। लगभग एक दशक पहले उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार की समस्त जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। यह दौर उनके लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना उनके जीवन में एक नई उम्मीद बनकर आई। जिससे परिवार को नया आर्थिक सहारा मिला। अब आघनिया बाई का परिवार खुशी से अपना जीवन बिता रहे है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आघनिया बाई और उनकी बहू को हर महीने एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी है। इस सहयोग ने न केवल उनके घर के खचों को संभालने में मदद की, बल्कि खेती के लिए भी अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए। आर्थिक सहायता मिलने के बाद आघनिया बाई ने अपनी दो एकड़ जमीन पर खेती को बेहतर तरीके से प्रारंभ किया। अच्छी बीज और खाद का उपयोग करते हुए उन्होंने धान की खेती को नयी दिशा दी। परिणामस्वरूप उनकी फसल में सुधार हुआ और परिवार की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे स्थिर होने लगी। आघनिया बाई बताती हैं कि संसाधनों की कमी और आर्थिक तंगी के कारण दो एकड़ जमीन पर खेती करना और परिवार का पालन-पोषण करना पहले असंभव सा कार्य लगता था। उनके बेटे ने मजदूरी का सहारा लिया, लेकिन उसकी कमाई से परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही थीं। दिन-ब-दिन बिगड़ती स्थिति ने परिवार को हताश कर दिया था। ऐसे में महतारी वंदन योजना उनके लिए संजीवनी सिद्ध हुई। आघनिया बाई बताती है कि मेरे पति के जाने के बाद जीवन बहुत कठिन हो गया था। कई बार तो ऐसा लगता था कि सब कुछ खत्म हो गया है। लेकिन सरकार की इस योजना ने हमें फिर से जीने का हौसला दिया। आज उनका बेटा मजदूरी के साथ खेती में भी सहयोग करता है। उनकी मेहनत और सरकार की मदद से परिवार की फसल बेहतर हो रही है और घर का गुजारा सुचारू रूप से चल रहा है। आघनिया बाई मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं यह योजना हमारे जीवन को नई रौनक देने वाली साबित हुई है। आघनिया बाई का संघर्ष और साहस यह प्रमाणित करता है कि सही समय पर मिली सहायता किसी के जीवन को पूरी तरह बदल सकती है। उनके प्रयास और शासन की योजना के सहयोग से उनका परिवार अब आत्मनिर्भर हो रहा है। उनका यह सफर न केवल उनके गांव लिमो बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement