Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - नेत्रदान की प्रेरणा बनीं संगीता जैन, वर्षों बाद जिले मे : कलेक्टर श्री वर्मा ने सराहना करते हुए कहा कि संगीता जैन का निर्णय समाज के लिए अनुकरणीय

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 1, 2025 / Post views : 213

नेत्रदान की प्रेरणा बनीं संगीता जैन, वर्षों बाद जिले में हुआ नेत्रदान

कलेक्टर श्री वर्मा ने सराहना करते हुए कहा कि संगीता जैन का निर्णय समाज के लिए अनुकरणीय

कवर्धा 1 मई 2025। वर्षों बाद कबीरधाम जिले में नेत्रदान की एक मिसाल कायम हुई है, जिसने पूरे जिले को संवेदनशीलता और सेवा-भावना का संदेश दिया है। जिले की श्रीमती संगीता जैन 56 वर्ष ने अपना नेत्र दान कर लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने इस पुण्य कार्य के लिए स्वर्गीय श्रीमती संगीता जैन के परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्य समाज को नेत्रदान के लिए प्रेरित करेगा और अनेक दृष्टिहीनों के जीवन में रोशनी लाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

देश में लाखों लोग आंखों की रोशनी के लिए प्रतीक्षारत हैं। ऐसे में नेत्रदान का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी आंखें दान करता है, तो वह नेत्रविहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाले की किरण बन सकता है। यह एक ऐसा पुण्य कार्य है, जो किसी को अंधकार से निकालकर रंगों से भरी नई जिंदगी की ओर ले जाता है। विकासशील देशों में कॉर्नियल रोग दृष्टि दोष और अंधत्व के प्रमुख कारणों में से एक हैं। इन स्थितियों में नेत्रदान जीवनदायिनी भूमिका निभाता है।

कई वर्षों के अंतराल के बाद कबीरधाम जिले में नेत्रदान की एक मिसाल पेश की गई है। जिले की 56 वर्षीय श्रीमती संगीता जैन ने मृत्यु के उपरांत अपने नेत्र दान किए हैं, जिससे वे समाज के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

इस पुण्य कार्य में उनके पति समाजसेवी श्री महावीर खातेड, पुत्र गौरव खातेड, रौनक खातेड और पुत्री प्रेक्षा का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उनका यह निर्णय न केवल नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करता है।

नेत्रदान करने वाले परिवार जनों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.राज, डीपीएम श्रीमति अनुपमा तिवारी, डॉ. केशव ध्रुव सिविल सर्जन, डॉ जितेन्द्र वर्मा, बालाराम साहू रेडक्रास ने भी परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया। नेत्रदान में डॉ क्षमा चोपडा नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिकल आफिसर डॉ.राजीव ठाकुर, प्रभात गुप्ता, अश्वनी शर्मा नेत्र सहायक , हेमलता मेरावी ,मेलाराम यादव का विशेष योगदान रहा।

डॉ क्षमा चोपडा नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि मृत्यु के बाद नेत्रदान यदि कोई व्यक्ति जीवित रहते हुए नेत्रदान करना चाहता है तो नेत्रदान संभव नहीं है। मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए 6 घंटे से अधिक का समय नहीं होना चाहिए। कॉर्निया डोनर को आई बैंक तक ले जाने की जरूरत नहीं है। निकटतम नेत्र बैंक के प्रतिनिधि दाता के आवास पर आएंगे। नेत्रदान के बारे में प्रचलित मिथकों में से एक यह है कि यह अंतिम संस्कार की योजनाओं को प्रभावित करता है और दाता के चेहरे को विकृत कर देता है। यह हर तरह से असत्य है। आँख दान करने के सरल कार्य का दाता की उपस्थिति या अंतिम संस्कार की योजनाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। क्योंकि आँख निकालने में 15.20 मिनट लगते हैं। उम्र की परवाह किए बिना कोई भी व्यक्ति अपनी आंखें दान कर सकता है। अगर किसी ने नेत्रदान नहीं किया है तो भी वह नेत्रदान कर सकता है। दाता और प्राप्तकर्ता दोनों की पहचान गुप्त रखी जाती है। आंखें दान करने से कभी चेहरा नहीं बिगड़ता है। यह प्रक्रिया मशीन की मदद से 15 मिनट में आंखे निकाल लिया जाता है। नेत्रदान के प्रति जागरूक होकर अधिक से अधिक लोग नेत्रदान कर अनेक लोगों की जीवन में रोशनी ला सकते हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement