Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा पिपरिया - कलेक्टर ने वर्षों से लंबित फाइलों की स्वयं की समीक्षा : कलेक्टर श्री वर्मा ने पिपरिया तहसील न्यायालय का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों पर जताई गहरी नाराजगी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 1, 2025 / Post views : 223

कलेक्टर श्री वर्मा ने पिपरिया तहसील न्यायालय का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों पर जताई गहरी नाराजगी

कलेक्टर ने तत्परता एवं सक्रियतापूर्वक तहसील कोर्ट के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने वर्षों से लंबित फाइलों की स्वयं की समीक्षा, त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने दिए निर्देश

कवर्धा, 01 मई 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज पिपरिया तहसील न्यायालय और नायब तहसील न्यायालय का औचक निरीक्षण कर प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पिपरिया तहसील कोर्ट में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा सहित अन्य समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरणों पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति ऐसी उदासीनता एवं बहानेबाजी नहीं चलेगी। उन्होंने तत्परता एवं सक्रियतापूर्वक तहसील कोर्ट के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना ना पड़ें। सरल प्रक्रिया के अनुरूप उनका कार्य करें। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर लंबित मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वर्षों से लंबित मामलों की फाइलों की स्वयं समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण करते हुए उन्होंने पाया कि कई मामलों में पक्षकार उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी स्थिति में नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अनावश्यक लंबितता समाप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों में जिनकी सुनवाई लंबित है, पक्षकारों को तत्काल नोटिस जारी किए जाएं, ताकि प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं एसडीएम श्री मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन, तहसीलदार श्री प्रमोद चंद्रवंशी और नायब तहसीलदार श्रीमती कावेरी मुखर्जी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तैयार प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित करते हुए सभी लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि पटवारी प्रतिवेदन से संबंधित सभी प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए ताकि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही उन्होंने राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए गति लाने पर सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी आपसी समन्वय से कार्य करें और प्रत्येक केस की स्थिति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि हर राजस्व बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित या जटिल मामलों को प्रस्तुत किया जाए, ताकि उच्च अधिकारियों की निगरानी में उनका समाधान सुनिश्चित हो सके।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement