Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष के साथ : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष के साथ वार्डवासियों ने मिलकर किया तालाब की सफाई

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Jul 13, 2025 / Post views : 392

स्वच्छता में जनता की भागीदारी, उपमुख्यमंत्री की अगुवाई में दर्री तालाब बना प्रेरणा का केन्द्र

कवर्धा नगर पालिका के अभियान को जनता का मिला भरपूर समर्थन, दिखा एकजुटता का अद्भुत दृश्य

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और पालिका अध्यक्ष के साथ वार्डवासियों ने मिलकर किया तालाब की सफाई

कवर्धा, 13 जुलाई 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रविवार की सुबह कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के दर्री तालाब में पहुंचकर श्रमदान किया और प्रदेशवासियों को स्वच्छता का प्रेरक संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी इस स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उपमुख्यंत्री श्री शर्मा के श्रमदान में पालिका के दूसरे वार्डो के पार्षदों और गणमान्य नागरिकों ने भी अपना हाथ बढ़ाया।

जैसे ही उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रवंशी सफाई कार्य के लिए दर्री तालाब पहुँचे, स्थानीय वार्डवासियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। देखते ही देखते लोग जुटते चले गए और तालाब के चारों ओर मानव शृंखला बनाकर एकजुट होकर सफाई कार्य में लग गए। कुछ लोग जलकुंभी और कचरा निकालने में जुटे तो कुछ लोगों ने तालाब के किनारे और घाटों की सफाई की।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, यह एक जनआंदोलन है। जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आम नागरिक एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए तभी हम अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बना सकते हैं। कवर्धा की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी ने कहा कि "कवर्धा नगर पालिका ‘स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस अभियान में जनता का ऐसा उत्साह देखना हमारे लिए गौरव का विषय है।"

इस अवसर पर नगर पालिका की टीम के साथ-साथ समाजसेवी संगठन, युवा समूह, स्वसहायता समूह की महिलाएं और स्कूली बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शहर और वार्डवासियों ने एक सुर में कहा कि उपमुख्यमंत्री का श्रमदान हमारे लिए प्रेरणा है और हम नियमित रूप से अपने वार्ड को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करेंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement