Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम रामहेपुर में मकर संक्रांति एवं माँ कर्मा मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

Admin / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 177

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम रामहेपुर में मकर संक्रांति एवं माँ कर्मा मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री ने 400 मीटर लंबा नहर लाइन रोड निर्माण के लिए 7 लाख और सामुदायिक भवन निर्माण और शौचालय के लिए 16 लाख रुपए की घोषणा

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 14 जनवरी 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने प्रवास के दौरान ग्राम राम्हेपुर में साहू समाज द्वारा आयोजित मकर संक्रांति और माँ कर्मा मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर ग्रामवासियों ने श्री शर्मा का भव्य स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने साहू समाज को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने गांव के विकास के लिए 400 मीटर लंबा नहर लाइन रोड निर्माण के लिए 7 लाख और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 13 लाख और शौचालय के लिए 3 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर डॉ सियाराम साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, श्री मनीराम साहू, श्री धर्म राज साहू, श्री नारद राम साहू सहित समाज के पदाधिकारी और समाज के नागरिक उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मकर संक्रांति के अवसर पर कहा कि यह पर्व प्रकृति से जुड़ा हुआ है और यह समृद्धि, खुशहाली तथा एकता का प्रतीक है। मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्योदय के साथ सूर्य देवता की पूजा अर्चना का महत्व बताया और इस अवसर पर राज्य की जनता के लिए सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों के बीच उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और आगामी योजनाओं को साझा किया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कई योजनाएं चल रही हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान साहू समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज सदैव एकता, सामाजिक सहयोग और संस्कृति के संवर्धन के लिए प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने अपने परिश्रम और समर्पण से न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी प्रगति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि साहू समाज ने मकर संक्रांति जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर माँ कर्मा मंदिर की स्थापना कर अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस समाज के विकास और उनके प्रयासों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement