Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की : सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण हो निराकरण–सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 25, 2025 / Post views : 274

सुशासन तिहार के आवेदनों का गुणवत्ता पूर्ण हो निराकरण–सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी

सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की

कवर्धा 25 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार के पहले चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण गुणवत्ता के साथ करते हुए आवेदनों पर की गई कार्यवाही की सूचना संबंधित को दिए जाने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत श्री अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा सभी जनपद पंचायत को दिए गए। सीईओ जिला पंचायत श्री त्रिपाठी ने ऑनलाइन वर्चुअल बैठक के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। बैठक में सभी सीईओ जनपद पंचायत अपने-अपने जनपद पंचायतो से ऑनलाइन जुड़े रहे। जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत 23387 जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत 18548 जनपद पंचायत पड़रिया अंतर्गत 16297 एवं जनपद पंचायत स लोहारा अंतर्गत 12318 सहित कुल 70550 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों में निर्माण कार्य से संबंधित मांग एवं शिकायत आवेदन सम्मिलित है। सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करते हुए शिकायत आवेदनों पर नियमानुसार जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश वर्चुअल बैठक में दिए गए।

सीईओ जिला पंचायत श्री त्रिपाठी ने सभी जनपद पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि 5 मई से आयोजित होने वाले प्रस्तावित समाधान शिविरों के पूर्व सभी आवेदनों का निराकरण ऑनलाइन एंट्री में दर्ज किया जाए। समाधान शिविर में आने वाले ग्रामीणों को उनके द्वारा किए गए आवेदनों की विस्तृत जानकारी दिये जाय। प्रस्तावित समाधान शिविर के लिए निर्धारित स्थान समय एवं दिन का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए, जिससे कि अधिक से अधिक ग्रामीण शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सके। बैठक के दौरान जिला पंचायत अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त 8155 आवेदनों का निराकरण किया जाना है जो विभिन्न कार्यों की मांग से संबंधित आवेदन है। सभी शाखा प्रमुखों को आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिला पंचायत कबीरधाम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी के साथ उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी श्री विनीत दास, जिला समन्वयक श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं सभी जनपद पंचायत से संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement