Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस का विशेष अभिय : सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 29, 2025 / Post views : 184

प्रेस विज्ञप्ति

कबीरधाम पुलिस

दिनांक: 29/05/2025

सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस का विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) महोदय के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी लोहारा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना लोहारा पुलिस द्वारा ग्राम भिभौरी सहित आसपास के ग्रामों में देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र दिनांक 27/05/2025 को ग्राम भिभौरी में एक जनचेतना बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें ग्रामवासियों ने ग्राम में सक्रिय असामाजिक गतिविधियों के प्रति चिंता व्यक्त की। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि इस दिशा में शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाएगी।

मामले में अग्रिम और ठोस कार्यवाही करते हुए दिनांक 28/05/2025 को थाना प्रभारी लोहारा निरीक्षक लालमन साव एवं थाना की टीम तथा DRG टीम द्वारा ग्राम भिभौरी, लाखाटोला, बिडोरा एवं सिंघनगढ़ में सघन कॉम्बिंग पेट्रोलिंग एवं रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही की शुरुआत ग्राम भिभौरी के उन चिन्हित इलाकों से हुई जहाँ पूर्व में देह व्यापार एवं अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। पुलिस टीम ने ग्रामीण वर्दी में गुप्त निगरानी करते हुए संबंधित मकानों व स्थानों पर दबिश दी तथा मौके पर मौजूद व्यक्तियों की पहचान एवं गतिविधियों की गहन जांच की।

ग्राम लाखाटोला, बिडोरा व सिंघनगढ़ में भी समान रूप से विशेष गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने हर ग्राम में संदिग्ध ठिकानों का भौतिक निरीक्षण करते हुए ग्रामवासियों से संवाद किया एवं आवश्यक सूचनाएं एकत्र कीं। कार्यवाही के दौरान संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी उपस्थिति की वैधता जांची गई तथा कुछ मामलों में सख्त चेतावनी भी दी गई।

लोहारा पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में यदि ग्राम में पुनः देह व्यापार या अवैध शराब बिक्री जैसी सामाजिक बुराइयों की शिकायत प्राप्त होती है, और उसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों को न केवल गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध आवश्यकतानुसार स्थाई निगरानी की कार्रवाई भी की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे इस अभियान में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति अथवा अपराध संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल थाना लोहारा को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement