Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - रोकथाम, उपचार और जनजागरूकता पर विशेष बल : जिले में मलेरिया माह जून के लिए तैयारियां, अति संवेदनशील क्षेत्र झलमला में समीक्षा बैठक और कार्ययोजना तैयार रोकथाम, उपच

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 2, 2025 / Post views : 183

जिले में मलेरिया माह जून के लिए तैयारियां, अति संवेदनशील क्षेत्र झलमला में समीक्षा बैठक और कार्ययोजना तैयार

रोकथाम, उपचार और जनजागरूकता पर विशेष बल

कवर्धा, 02 जून 2025। जिले के अति मलेरिया संवेदनशील क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झलमला में मलेरिया नियंत्रण के लिए रणनीति तय करने के उद्देश्य से एक समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. राज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने की। इस अवसर पर जयंत कुमार (जिला व्हीबीडी सलाहकार), रूपेश साहू (बीपीएम), बालाराम साहू (जिला समन्वयक, रेडक्रॉस) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में जून माह को “मलेरिया माह” के रूप में प्रभावी ढंग से मनाने की योजना बनाई गई। मलेरिया नियंत्रण के लिए व्यापक रणनीतियों पर चर्चा करते हुए रोकथाम, त्वरित उपचार और जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में मलेरिया नियंत्रण और रोकथाम के लिए निर्देश जारी किए गए। जिसमें मच्छरदानी का नियमित उपयोग। जलभराव की रोकथाम, नीम पत्ती का धुआँ, मच्छर अगरबत्ती जैसे घरेलू उपाय। त्वरित जांच किट और स्लाइड टेस्ट की तकनीकी जानकारी साझा की गई। बैठक में मलेरिया पॉजिटिव मामलों में दवा का पूरा कोर्स कराना अनिवार्य किया गया। दवाओं की खाली पत्तियाँ मितानिनों को सौंपने के निर्देश दिए गए। दूरस्थ गाँवों में दवा व टेस्ट किट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई। सामग्री वितरण के अंतर्गत मलेरिया टेस्ट किट, कीटनाशक दवाएँ, क्लोरोक्विन गोलियाँ, मच्छर अगरबत्तियाँ आदि है।

मलेरिया माह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। रैलियाँ, स्वास्थ्य शिक्षा शिविर, कोटवार के माध्यम से मुनादी, ग्राम प्रमुखों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की बैठकें, बैगा-गुनिया सम्मेलन, छात्रावासों, स्कूलों, आश्रमों में जांच अभियान, घर-घर जाकर नीम पत्ती का धुआँ और गड्ढों को पाटने की गतिविधियाँ, साथ ही, मौसमी बीमारियों जैसे उल्टी-दस्त, डायरिया, और सर्पदंश से बचाव के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में ओआरएस पैकेट का वितरण, गंभीर मामलों की तत्काल सूचना, सर्पदंश के मामलों में मरीज को तुरंत सीएचसी भेजने के निर्देश दिए गए।

मलेरिया, एक संक्षिप्त परिचय

मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होता है और संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह रोग अधिकतर उन क्षेत्रों में फैलता है जहाँ जलभराव, अधिक नमी और जंगल से सटे गाँव होते हैं।

मुख्य लक्षण

तेज बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, सिरदर्द, पसीना आना, उल्टी, पेट दर्द, कमजोरी और थकान।

उपचार

त्वरित जांच (स्लाइड या रैपिड किट द्वारा), उपयुक्त एंटीमलेरियल दवाओं का पूरा कोर्स, पोषण और देखभाल पर ध्यान आदि।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement