Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - सुशासन तिहार के समाधान शिविरों में नागरिकों को मिल रहा : सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम खारा, मोहतरा खुर्द और नगर पंचायत बोड़ला में समाधान शिविरों का हुआ आयोजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 15, 2025 / Post views : 192

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम खारा, मोहतरा खुर्द और नगर पंचायत बोड़ला में समाधान शिविरों का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार के समाधान शिविरों में नागरिकों को मिल रहा त्वरित राहत

समाधान शिविर में हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित

कवर्धा 15 मई 2025। राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत चलाए जा रहे समाधान शिविर आज जनता और प्रशासन के बीच संवाद और विश्वास का मजबूत सेतु बन चुका हैं। ग्रामीण हो या शहरी इलाका, हर स्थान पर लगाए जा रहे इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे इन समाधान शिविरों में विभागीय अधिकारी न केवल आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से शासन की योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों तक पहुंच रही है। इससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

सुशासन तिहार अंतर्गत आज ग्राम खारा, मोहतरा खुर्द और नगर पंचायत बोड़ला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में ग्राम खारा के अंतर्गत भेलवाटोला, लोहारीडीह, उसरवाही, पण्डरिया, नेवासपुर, खारा, कोयलारझोरी, घानीखुंटा मिनमिनिया जंगल, नवांगाव कंटगीकला से प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी तरह मोहतरा खुर्द के गोनाडीह, दलपुरवा, बाघामुडा, सावंतपुर, रमतला, किशुनगढ़, मोहतरा खुर्द, पेण्ड्रीखुर्द, कापादाह, नेउरगांव, पौनी, पुसेरा, सोनपुरी और नगर पंचायत बोड़ला शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। नागरिकों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों और मांगों पर मौके पर ही अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यवाही शुरू की जाती है, जिससे लोगों को लंबी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ता। समाधान शिविरों के माध्यम से न सिर्फ आमजन की समस्याओं का निराकरण हो रहा है, बल्कि शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने की दिशा में भी यह एक सशक्त पहल बनकर उभर रहा है। नागरिक समाधान शिविरों में मिल रही तत्काल राहत को लेकर शासन-प्रशासन के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन का आयोजन किया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement