जांजगीर चाम्पा -अघोर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण : अघोर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण ‘कराटे’ में अर्जित किया क्यू बेल्ट प्रमाण पत्र
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 154
अघोर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण ‘कराटे’ में अर्जित किया क्यू बेल्ट प्रमाण पत्र
अघोर विद्यापीठ पोड़ी दल्हा अकलतरा में संस्था के संस्थापक परम पूज्य बाबा जी श्री धमरक्षित कापालिक राम जी के आशीर्वाद से अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी एवं प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के कुशल निर्देशन में आत्मरक्षा हुनर ‘कराटे’ प्रशिक्षण की कक्षाएं संचालित की जा रही थी जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्यू बेल्ट प्रमाण पत्र अर्जित किया। ‘कराटे’ जापान में विकसित एक मार्शल आर्ट तकनीक है जिसका अर्थ होता है- खाली हाथ से अपनी आत्मरक्षा करना। ‘कराटे’ के माध्यम से हम हम पंच, ब्लॉक और किक की तकनीकों के जरिए आत्मरक्षा के सबसे प्रभावशाली तरीकों को सीख सकते हैं। यह किसी व्यक्ति के तन और मन दोनों को संतुलित करता है। हमें इस तकनीक में अपनी रक्षा के लिए किए जाने वाले हमले और जवाबी हमले के लिए किए जाने वाले शारीरिक मूवमेंट को समान रूप से विकसित करने की आवश्यकता होती है जिसका कुशल प्रयोग कर हम अपनी आत्मरक्षा कर सकते हैं। अघोर विद्यापीठ जांजगीर-चांपा अकलतरा के ग्रामीण अंचल पोड़ी दल्हा में संचालित ऐसी संस्था है जहां छात्रों के सर्वागींण विकास पर पुरजोर ध्यान दिया जाता है। संस्था के अध्यक्ष श्री गोपाल राम जी एवं प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे के सतत् प्रयासों के फलस्वरुप शाला प्रांगण में जिला जांजगीर चांपा कराटे संघ के प्रमुख वरुण पाण्डेय, सहयोगी कोच श्रीमती रुक्मणी के मार्गदर्शन में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा मुख्य अतिथि पीएन पटनायक पूर्व डिप्टी कमिश्नर नैला जांजगीर चांपा की गरिमापूर्ण उपस्थिति में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि का स्वागत उन्हें तिलक लगाकर, प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे द्वारा पौधा एवं शाॅल भेंट कर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं अघोरेश्वर भगवान राम की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों ने सर्वप्रथम माता सरस्वती की वंदना की तत्पश्चात प्राचार्या के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने काता,कुमिते एवं कराटे खेल विधा का उत्तम प्रदर्शन करते हुए यलो बेल्ट एवं क्यू रैंक प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा प्राप्त किया। बेल्ट परीक्षा देकर सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में अर्जित बेल्ट प्राप्तकर्ता - कु• उन्नति सिंह, रचना सोनी, किशन साहू, अपूर्वा सिंह, चंचल साहू, मृणाल त्रिपाठी, समर्थ सिंह, आकृति सिंह, तृप्ति सिंह, प्रकृति सिंह, रुद्राक्ष सिंह, श्रीवत्स दुबे , रूपा रौतिया, अनमोल साहू एवं सहपाठी विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री पीएन पटनायक पूर्व डिप्टी कमिश्नर के द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी गई और ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन में अन्य स्कूलों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। तत्पश्चात प्राचार्या ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि,कराटे संघ के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु आभार व्यक्त किया एवं बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। सभी बेल्ट धारक विद्यार्थियों ने परम पूज्य बाबा जी का आशीर्वाद एवं दर्शन लाभ भी प्राप्त किया। इस प्रकार कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्रांगण में उपस्थित सभी सम्माननीय जन , विद्यार्थीगण, शिक्षकगण एवं समस्त कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन