Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - सुशासन तिहार : बिरोड़ा में आयोजित समाधान शिविर में हितग् : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 16, 2025 / Post views : 176

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू

सुशासन तिहार : बिरोड़ा में आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, आमजन में बढ़ा विश्वास

कवर्धा, 16 मई 2025। सुशासन तिहार के अंतर्गत सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरोड़ा में शुक्रवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और मौके पर ही हितग्राहियों को योजनाओं के तहत सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। समाधान शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। ग्राम बिरोड़ा के शिविर में सिल्हाटी, भिंभौरी, लाखाटोला, विचारपुर, रक्से, बबई, नरोधी, धनौरा, भगवताटोला, तिलईभाट के प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, शासन आमजन तक त्वरित और प्रभावी सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत हर ग्राम में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान कर उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ देना है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक हितग्राही से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी पात्रता की जांच करें और यदि वे किसी योजना के लिए पात्र हैं तो तुरंत लाभ दिलाएं।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने शासन के इस पहल की सराहना की। कई लोगों ने बताया कि पहले जिन समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वे समाधान शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर हल हो रही हैं। शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया है। इस अवसर पर श्री रवि राजपूत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement