Logo
Breaking News Exclusive
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार बिजली कटौती और अधिक बिल से मिली राहत: केशव सिंह राजपूत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई 10 मार्च को जुआडियो से नगदी रकम 7220/-रूपये, 52 पत्ती तास व दो नग मोबाईल् को किया गया जप्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुनवानी में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण दिवस का आयोजन मेहनत और हौसले से बदली जिंदगी, लखपति दीदी बनीं श्रीमती धूमनी साहू पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा प्रधानमंत्री जनमन आवास की प्रगति और गुणवत्ता देखने सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल पहुँचे वनांचल ग्राम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर NSUI कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोजन महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को बताए गए अधिकार बिजली कटौती और अधिक बिल से मिली राहत: केशव सिंह राजपूत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई 10 मार्च को जुआडियो से नगदी रकम 7220/-रूपये, 52 पत्ती तास व दो नग मोबाईल् को किया गया जप्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुनवानी में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण दिवस का आयोजन मेहनत और हौसले से बदली जिंदगी, लखपति दीदी बनीं श्रीमती धूमनी साहू पीएम जनमन आवास से जुगरी बैगा के पक्के आशियाने का सपना हुआ पूरा प्रधानमंत्री जनमन आवास की प्रगति और गुणवत्ता देखने सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल पहुँचे वनांचल ग्राम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर NSUI कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोजन महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी*

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - जिले के मैदानी क्षेत्र से लेकर वनांचल क्षेत्रों में विभ : प्रधानमंत्री जनमन आवास की प्रगति और गुणवत्ता देखने सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल पहुँचे वनांचल ग्राम

प्रधानमंत्री जनमन आवास की प्रगति और गुणवत्ता देखने सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल पहुँचे वनांचल ग्राम

निर्माण सामग्री की उपलब्धता और कार्यों में आ रही परेशानियों पर हितग्राहियों से ली जानकारी

जिले के मैदानी क्षेत्र से लेकर वनांचल क्षेत्रों में विभागीय योजनाओं की प्रगति देखने किया सघन दौरा

कवर्धा, 8 मार्च 2026। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना सहित अन्य कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता देखने सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पहुंच कर हितग्राहियों से चर्चा करते हुए निर्माण कार्य की पूरी जानकारी ली। एक दिवसीय सघन दौरे के दौरान जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत जोराताल, रेंगाखार खुर्द, अमलीडीह, जनपद पंचायत बोड़ला के ग्राम पंचायत प्रभाटोला, सिघनपुरी, वनांचल ग्राम बाटीपथरा, तरेगांव जंगल एवं जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत पोलमी, लोखान, खामी सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर विभिन्न जनमन आवास एवं प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों से चर्चा की। निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने, कार्य की गुणवत्ता, सामग्री आपूर्ति एवं कार्यों में आ रही परेशानियों के संबंध में बात कर जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास में हितग्राहियों को कम दर पर छत ढलाई के लिए सेंट्रिंग प्लेट की उपलब्धता हेतु बिहान योजना अंतर्गत महिला स्व सहायता समूह की दीदियों को डीलर दीदी के रूप में प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए, जिससे स्थानीय महिलाएं आजीविका की गतिविधियों से जुड़ सके। मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच,पंच एवं ग्राम रोजगार सहायक तथा अन्य मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन हितग्राहियों से मिलकर उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित करें और उनकी समस्याओं का निराकरण करने आवश्यक सहयोग दे। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सीईओ जनपद पंचायत बोड़ला, पंडरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यात्रिकी सेवा सहित अन्य को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करें। कार्यों में उच्च गुणवत्ता के सामग्रियों का उपयोग करने के निर्देश सभी को दिए गए। सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने महिला समूह की दीदियों से चर्चा कर समूह के कार्यों का निरीक्षण किया। बैंक सखी, मछली पालन व्यवसाय एवं डीलर दीदी से चर्चा की। वनांचल क्षेत्र में समूह के द्वारा एक साथ सीमेंट रेती, गिट्टी और अन्य सामग्री एकत्रीकरण कर हितग्राहियों को उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। सीईओ जनपद पंचायत बोड़ला और पंडरिया को निर्देशित किया कि बाजार दर का अध्ययन कर वनांचल क्षेत्रों में निर्माण सामग्रियों की आपूर्ति एक साथ कम दर पर करने की योजना बनाये जिससे हितग्राहियों को सुविधा हो। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मैदानी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए चेतावनी दी गई की कार्य में गुणवत्ता एवं अनिमियता की शिकायत पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने अलग-अलग ग्रामों में जनमन आवास हितग्राही श्रीमती बुधवारिन बाई बैगा, तिहार सिंह, सूरज सिंह बैगा, सुंदर बैगा एवं चैतीबाई सहित अन्य से चर्चा कर आवास निर्माण के लिए प्राप्त राशि की जानकारी लेकर कार्य जल्द पूरा करने प्रोत्साहित किया।

महात्मा गांधी नरेगा सहित विभागीय कार्यों का भी किया निरीक्षण

श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत ग्राम तालपुर में बनाए जा रहे निजी डबरी, पक्की नाली निर्माण, तालाब गहरीकरण सहित ग्राम अमलीडीह के मिनी स्टेडियम,आंगनबाड़ी भवन और महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम प्रभाटोला में बनाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र को बाल मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए जिससे ग्रामीण बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराई जा सके। मनरेगा कार्य स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए रोजगार दिवस का संदेश दिया। ग्रामीणों को बताया की प्रत्येक महीने के 7 तारीख को चावल उत्सव के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन होता है। इस दौरान 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले विकसित भारत जी राम जी योजना से 125 दिवस का रोजगार और समय पर मजदूरी भुगतान होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। सीईओ ने मोर गांव मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत निर्मित सोख पिट, कुक्कुट पालन हेतु शेड निर्माण का भी निरीक्षण किया। वनांचल गांव लोखान में समूह के माध्यम से आजीविका संवर्धन के तहत मूंगा प्लांटेशन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश सीईओ जनपद को दिए गए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत कवर्धा बोड़ला एवं पंडरिया के सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यात्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना, तकनीकी समन्यवक सहित ग्राम पंचायत के सरपंच पंच एवं अन्य मैदानी कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement