कवर्धा न्यूज़ -NSUI कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोज : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर NSUI कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोजन
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 63
प्रेस विज्ञप्ति
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर NSUI कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय जी व जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी जी के निर्देशानुसार बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल के द्वारा आयोजित किया गया,
जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व और सशक्तिकरण को सम्मानित करना तथा युवाओं में जागरूकता बढ़ाना है।
इस कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिला परिवर्तनकर्ताओं को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा राम गोपाल चंद्राकर एवं NSUI बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष श्री दुर्गेश जायसवाल जी के द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा, सामाजिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को मंच के माध्यम से सम्मान प्रदान किया गया।
इसके साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों और वर्जनाओं को समाप्त करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
NSUI ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल ने बताया कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की प्रेरणा से महिलाओं के नेतृत्व और सम्मान को मजबूत करने की दिशा में संगठन लगातार कार्य करती रहेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा राम गोपाल चंद्राकर जी,मुखिराम मरकाम जी उपस्थित रहे व कामू बैगा,दर्पत सिंह, धर्म सिंह, बैशाख सोनवानी, हीरामणि ग्वाल,ओमप्रकाश मरकाम, कुलदीप मरकाम, जहित मरावी, एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं NSUI कबीरधाम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन