मुंगेली न्यूज़ -महिला आयोग सुनेगा 157 प्रकरण, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई 10 मार्च को
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Mon, Mar 9, 2026 / Post views : 20
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई 10 मार्च को
महिला आयोग सुनेगा 157 प्रकरण, पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय
मुंगेली, 09 मार्च 2026// अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभाकक्ष बिलासपुर में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई कर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के पांचों संभागों में संभाग स्तरीय महा जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र निराकरण करना और उन्हें न्याय दिलाना है।
महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती सीतामणी कच्छप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महा जनसुनवाई में महिला आयोग द्वारा कुल 157 प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी। इसमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, उत्पीड़न सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि महा जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में मामलों के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में महिला आयोग के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
क्रमांक//03-38 सुजीत कुमार सिंह// फोटो
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन