Logo
Breaking News Exclusive
अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार डॉ. अंबेडकर जयंती : कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समानता और न्याय का दिया संदेश सामाजिक समरसता अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार डॉ. अंबेडकर जयंती : कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समानता और न्याय का दिया संदेश सामाजिक समरसता

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ -डॉ. अंबेडकर जयंती : कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा : डॉ. अंबेडकर जयंती : कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समानता और न्याय का दिया संदेश सामाजिक समरसता

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 33

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

डॉ. अंबेडकर जयंती : कलेक्टर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, समानता और न्याय का दिया संदेश

सामाजिक समरसता का लिया गया संकल्प

मुंगेली, 14 अप्रैल 2026// भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज मुंगेली कलेक्टोरेट स्थित उद्यानिकी विभाग के कार्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं टीका लगाकर उन्हें नमन किया तथा उनके महान योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का कार्य किया और देश को एक सशक्त एवं समतामूलक दिशा प्रदान की। कलेक्टर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान हमें समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय की गारंटी देता है, इसलिए उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

कलेक्टर ने आगे कहा कि समाज में समरसता, भाईचारा और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त, समावेशी और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, सीएमओ मुंगेली श्री होरी सिंह, तहसीलदार श्री कुनाल पांडे, अतिरिक्त तहसीलदार श्री चंद्रकांत राही सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement