मुंगेली न्यूज़ - प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से : धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 67
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:हथनीकला केंद्र 2.54 करोड़ से अधिक की धान की गड़बड़ी
प्रभारी विक्रम सिंह पर दर्ज हुआ एफआईआर
धान खरीदी में अनियमितता एवं शासन को क्षति पहुंचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: कलेक्टर कुन्दन कुमार
मुंगेली, 14 अप्रैल 2026// जिले में धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। धान उपार्जन केंद्र हथनीकला में भारी अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए खरीदी प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में लगभग 53 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई। इनमें से 90 केंद्रों से 52.82 लाख क्विंटल से अधिक धान का शत-प्रतिशत उठाव किया जा चुका है, जबकि अन्य केंद्रों में उठाव की प्रक्रिया जारी है।
इसी दौरान हथनीकला केंद्र में 8 हजार 216 क्विंटल धान गायब पाए जाने का मामला सामने आया। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 54 लाख 70 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभाग , नोडल सीसीबी की संयुक्त टीम द्वारा जांच कराई गई। जांच में धान की कमी की पुष्टि होने के साथ ही खरीदी प्रभारी विक्रम सिंह राजपूत 29 मार्च 2026 से बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही और शासन को आर्थिक क्षति मानते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। कलेक्टर ने उनके विरुद्ध विभागीय जांच कर सेवा से पृथक करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वाकांक्षी योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कड़े संदेश देते हुए कहा है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन