दुल्लापुर बाजार में नवधा रामायण समापन पर भव्य झांकी का आयोजन : दुल्लापुर बाजार में नवधा रामायण समापन पर भव्य झांकी का आयोजन
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Sat, Mar 28, 2026 / Post views : 165
दुल्लापुर बाजार में नवधा रामायण समापन पर भव्य झांकी का आयोजन
समय - 9 बजे से
दुल्लापुर बाजार 28 / 03/2026 // ग्राम दुल्लापुर बाजार में चल रहे पावन नवधा रामायण पाठ के समापन दिवस के अवसर पर भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि समापन दिवस पर आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मनोहारी प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
मानस परिवार ने सभी ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र आयोजन में भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करेगा।
Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन